Connect with us

Brahma Kumaris

दादी जानकी जी का स्मारक ‘शक्ति स्तंभ” का लोकार्पण आज- Inauguration of Dadi Janki’s Memorial- ‘Shakti Stambh’ (Tower of Might) Today

Published

on

माउंट आबू / आबू रोड: ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका, राजयोगिनी डॉ. दादी जानकी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बने हुए नये स्मृति स्थल ‘शक्ति स्तंभ’ शनिवार को लोकार्पण किया जाएगा। दादी जानकी जी का आज के ही दिन 27 मार्च को 104 वर्ष की उम्र में देहावसान हो गया था।  दादी जानकी जी की पुण्यतिथि 27 मार्च को ‘वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस’ के रूप में K विश्वभर में मनाई जा रही है। मुख्यालय परिसर शांतिवन में आज सुबह संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी ‘शक्ति स्तंभ’ पर दिवंगत दादीजी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
दादी जानकी 21 वर्ष की उम्र में आध्यात्मिक मार्ग को अपना लिया था और संस्थान में पूर्ण रूप से समर्पित हो गयी थी। दादीजी के अथक मेहनत, लगन, त्याग-तपस्या तथा कुशल मार्गदर्शन के फल स्वरुप  दुनियाभर के 140 देशों में फैले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 4500 से अधिक सेवाकेंद्रों का संचालन किया जा रहा है देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने दादी जानकी को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसेडर बनाया था। 
दादी जी की स्मृति में बने स्मारक ‘शक्ति स्तंभ को विशेष संगमरमर से बनाया गया है, जिसके गुंबज में कमल की पंखुडिय़ों के समान आकृति बनाई गई है। शक्ति स्तंभ पर दादीजी के जीवन चरित्र तथा प्रेरणाओं को अंकित किया गया  है।