Connect with us

National News

IT Conference – Navi Mumbai – Vashi

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारिज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से खास IT विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन वाशी नवी मुंबई के विष्णुदास भावे नाट्यगृह में दिनांक १५ रविवार को सवेरे ९ से १२ के बिच किया गया था |

इस अवसर पर संस्था की जानीमानी आंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.के शिवानी बहन, राजयोगीनी बी.के संतोष दीदी (महाराष्ट्र, आँध्रप्रदेश की संचालिका) साथ में आ.बहन मधु दुआ (वाईस प्रेसिडेंट – रिलायंस जिओ ), आ.भ्राता अतुल श्रीवास्तव (वाइस प्रेसिडेंट – रिलायंस इंडस्ट्रीज ), आ.भ्राता प्रशांत ठाकुर (MLA), आ.भ्राता सुधाकर सोनावणे (महापौर – नवी मुंबई महानगर पालिका ), आ. भ्राता संजीव नाइक (पूर्व सांसद), संस्था के आंतराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे हुए आ. भ्राता बी.के. यशवंत भाई आदि मान्यवरो के साथ आईटी क्षेत्र के मुंबई एवं नवी मुंबई से पधारे १००० से अधिक विद्वजन उपस्थित थे |

स्वागत सत्र के बाद नवी मुंबई के प्रथम नागरिक होने के नाते आ.भ्राता सुधाकर सोनावणेजी ने दीदियो का शाल, मोमेंटो, व् गुलदस्ते द्वारा किया |

अपने वक्तव्य में उन्होंने सभी आये हुए मान्यवरो को स्वागत किया और सभी को शुभकामनाए दी |

दीप प्रजवलन के बाद आ. संतोष दीदीजी ने अपने आशीर्वचन में कहा की हम सारा दिन whatsapp पे दुसरो के फोटो और चहेरे देखते रहते है, पर कभी अपनी आतंरिक आत्मा को झांकते नहीं, सारा दिन फ़ोन और मोबाइल पर दुसरो से बाते करते लेकिन स्वयं से बात करने के लिए समय नहीं रखते | मैडिटेशन वह तरीका है जिसमे हम परमात्मा को डायरेक्ट जान सकते है और हलके भी रहे सकते है |

आ.बहन शिवानी ने अपने वक्तव्य में INNER TECHNOLOGY पर प्रकाश डाला और कहाँ के हमें अपने INNER SYSTEM को अच्छी तरह से जानना चाहिए और उन्होंने कहाँ परिस्थिति का हमारी स्थिति से कोई सम्बन्ध नहीं है, हमारी स्थिति हमारे कंट्रोल में है जिसको हमें समजना है और शक्तिशाली बनाना है, जबकि परिस्थति हमारे हाथ में नहीं होती है| दिवाली के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी को अपने आपको तौफा देने के लिए कहाँ जिनमे ( रोज सवेरे कुछ समय अपने लिए निकाले, आने वाले दिनों में बिल्कुल गुस्सा नहीं करे, और घर के साथ साथ अन्दर की भी बुराई औ को समाप्त कर दे |)

Continue Reading
Advertisement