brahmakumarisnews
ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य राजयोगी बी. के. रावेन्द्र भाई को पी एच डी की उपाधि |

ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य राजयोगी बी. के. रावेन्द्र भाई को पी एच डी की उपाधि
इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, आध्यात्म एवं समाजसेवा करते हुए ईश्वर को समर्पित एक जीवन
पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से ब्रह्माकुमारीज मे समर्पित रूप से सेवाये दे रहे हैं
ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त होते ही विश्व सेवार्थ किया था जीवन समर्पण
भोपाल :
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य राजयोगी बी के रावेन्द्र भाई को एल एन सी टी यूनिवर्सिटी द्वारा पी एच डी की उपाधि प्रदान की गई है | उन्हे यह उपाधि स्कूल ऑफ जर्नेलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान समाचार पत्रों मे प्रकाशित आध्यात्मिक एवं सकारात्मक खबरों के अध्ययन पर शोध के उपरांत प्रदान की गई | उन्होंने अपना शोध एल एन सी टी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नेलिज़्म एवं मास कम्यूनिकेशन की विभागाध्यक्ष डॉ. अनु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे किया |
बी. के. रावेन्द्र जी ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य हैं एवं लगभग 30 वर्ष पूर्व ब्रह्माकुमारीज के संपर्क मे आए जहां पर उन्हे ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त हुआ | इस ज्ञान का उनके जीवन में इतना प्रभाव हुआ कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवार्थ समर्पित करने का दृढ़ निश्चय किया | वे लगभग 25 से अधिक वर्षों से ब्रह्माकुमारीज मे समर्पित रूप से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं |
बी के रावेन्द्र जी विद्युत अभियांत्रिकी में स्नातक हैं | इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की |
बचपन से है आध्यात्म के प्रति रुचि : बी के रावेन्द्र जी की बचपन से ही आध्यात्म के प्रति रुचि है | ईश्वर के प्रति आगाध प्रेम एवं आस्था का ही परिणाम है कि उन्होंने इस आध्यात्म के मार्ग को खुशी खुशी चुन कर आजीवन समर्पित रूप से जीवन जीने का निश्चय किया |
अनेक सामाजिक गतिविधियों मे संलग्न : बी के रावेन्द्र जी ब्रह्माकुमारीज के विभिन्न प्रभागों द्वारा चलाए जा रहे अनेक सामाजिक गतिविधियों मे पिछले अनेक वर्षों से संलग्न हैं |
ब्लेसिंग हाउस के माध्यम से कर रहे मानव कल्याण के कार्य : ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस (एकेडमी फॉर गाड्ली सर्विस) जो कि मानव कल्याणअर्थ कार्य कर रहा है आप उसके माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान एवं राजयोग के लाभ को जन जन तक पहुंचाकर मानव कल्याण की सेवाये कर रहे हैं|
ब्रह्माकुमारीज मे निःस्वार्थ सेवा कर भाग्य बनाने का अवसर : बी के रावेन्द्र जी का मानना है कि यह भाग्य बनाने की वेला है जब इस पुरुषोत्तम संगम युग में हम ईश्वरीय सेवाएं करके अपना भाग्य एवं दूसरों का बना सकते है | यही समय है जब हम कल्प कल्प के किए अपना भाग्य बना सकते हैं |
संतुलित दिनचर्या एवं खान पान की शुद्धता : ब्रह्माकुमारीज मे दिनचर्या प्रातः 4 बजे ईश्वर की याद (मेडिटेशन) से आरंभ होती है, इसके पश्चात प्रातः 7 से 8 मुरली (ईश्वरीय ज्ञान ) क्लास होती है | परमात्मा की याद मे रह भोजन करते हैं | दिन के बीच बीच में समय निकालकर दो तीन मिनट के लिए अपना संबंध प्रभु से जोड़ते हैं जिसे ट्राफिक कंट्रोल कहते है | शाम 6.30 से 07.30 तक गहन योग होता है एवं रात्रि को दिनभर का चार्ट लिखकर सोने के लिए जाते हैं | बी के रावेन्द्र जी ने ऐसी दिनचर्या को अपने जीवन में आत्मसात किया |
बी के रावेन्द्र जी की इस उपलब्धि से ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस परिवार में खुशी का माहौल है |
माउंट आबू राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ट्रैनिंग मे हुआ सम्मान : बी के रावेन्द्र जी की इस उपलब्धि पर ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू में मधुबन न्यूज की ओर से आयोजित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ट्रैनिंग मे ब्रह्माकुमारीज के कार्यकारी सचिव राजयोगी बी के डॉ मृत्युन्जय भाई जी, ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष राजयोगी बी के करुणा जी, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू की वरिस्ट राजयोगी शिक्षिका राजयोगिनी बी के गीता दीदी एवं सैकड़ों भाई बहनों की उपस्थिति मे सम्मान किया गया |
ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी जी ने दिया आशीर्वाद : ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी ने बी के रावेन्द्र भाई को पी एच डी उपाधि प्राप्त करने पर अपना आशीर्वाद प्रदान किया है |
ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ सदस्य राजयोगी बी. के. रावेन्द्र भाई को पी एच डी की उपाधि |