Connect with us

Chhatisgarh

शान्ति सरोवर में पर्यावरण महोत्सव कार्यक्रम : महेश गागड़ा, वनमंत्री ने किया सम्बोधित

Published

on

unnamed
रायपुर, ०४ जून, २०१७: वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि वर्तमान समय​ प्रदूषण इतना विकराल रूप ले चुका है कि हरेक को अपनी व्यक्तिगत
जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। पर्यावरण को सरंक्षित और सवंर्धित करने के​ लिए जहाँपर भी खाली जगह मिले वहाँ पेड़ लगाने के लिए संकल्पित होकर कार्य
करें। प्रकृति से जुड़ें।

श्री महेश गागड़ा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व​ विद्यालय द्वारा ​​शान्ति सरोवर में आयोजित पर्यावरण महोत्सव कार्यक्रम में
बोल रहे थे। चर्चा का विषय था- पर्यावरण सरंक्षण और हमारा दायित्व।​ उन्होंने आगे कहा कि हम लोग विकास की दौड़ में अपने मूल को छोडक़र आगे बढ़
रहे हैं। यह दौड़ हमें पाश्चात्य संस्कृति की ओर ले जा रही है। अब हमें​ फिर से अपने मौलिक जीवन की ओर आना होगा। दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम
से कम उपयोग करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग​ पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचा रहा है। इसका उपयोग प्रतिबन्धित करने की
जरूरत है। आजकल पर्यावरण सरंक्षण के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।

लोग घरों में जगह कम होने के कारण बोन्साई पेड़ लगा रहे हैं किन्तु इससे​ पर्यावरण का सरंक्षण नहीं हो सकता। अगर किसी के घर में जगह होती भी है तो
वह मनी प्लान्ट लगाने में रूचि रखते हैं। आम, नीम, करंज जैसे पेड़ लगाने​ में लोगों की रूचि कम होती जा रही है। अगर आपके घरों में या उसके आसपास
जगह है तो छायादार और फलदार पेड़ अवश्य लगाएं।

उन्होंने रेड सिग्नल पर गाड़ी बन्द करने और अनावश्यक हार्न न​ बजाने की सलाह देते हुए बतलाया कि इस तरह से छोटी-छोटी चीजों का ध्यान
रखकर हम पर्यावरण सरंक्षण के कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं।

2
5
raipur
raipur7
unnamed

Source: raipur

Continue Reading
Advertisement