Connect with us

News

Abu Road-स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

Published

on

आबू रोड, 23 सितम्बर, निसं। आगामी दो अक्टूबर को देशभर में प्लास्टिक मुक्त अभियान के पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ब्रह्माकुमारीज संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी और जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में उपस्थित सैकड़ो लोंगों को सम्बोधित करते हुए जिला कलैक्टर सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कई तरह से हानिकारक होता है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो अक्टूबर से पूरे देश में प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारम्भ करेंगे। ब्रह्माकुमारीज संस्थान इसमें बड़ा सहयोगी बना है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान केवल अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय में ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्थित चार हजार से ज्यादा केन्द्रों को भी प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील की है। यहॉं का प्रयास निश्चित तौर पर सफल होगा।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि हमारा प्रयास पूरे देश को प्लास्टिक मुक्त होने में संस्थान पूरा सहयोग करेगा। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का लक्ष्य है कि एक स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त भारत बने।
इस अवसर पर सोशल एक्टिविटी ग्रुप के अध्यक्ष बीके भरत, यूआईटी सचिव कुशल कोठारी, नगरपालिका के अधिशासी अभियन्ता शैलेन्द्र जोशी, विकास अधिकारी त्रिकम देव देवल, तहसीदार दिनेश आचार्य, एडिशनल डीओ गोपालाराम पुरोहित, पीडीओ दलपतराम पुरोहितसमेत कई लोग उपस्थित थे। बड़ी संख्या में शमिल हुए स्कूली बच्चे: इस अवसर पर दानवाव प्राथमिक तथा उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चे भी शामिल होकर रैली निकाली। जो तलहटी होते हुए मनमोहिनीवन में समाप्त हो गयी।
Continue Reading
Advertisement