Connect with us

BK News

Delhi- Brahma Kumaris Tie Rakhi to Hon’ble President of India, Mrs Droupadi Murmu

Published

on

सोमवार 8 अगस्त 2022 को ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी भ्राता बृजमोहन जी तथा ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन जी ने भारत  की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

सर्वप्रथम आशा बहन जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके प्रति बापदादा का सन्देश, जो ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका मोहिनी बहन (न्यू यॉर्क) द्वारा लाया गया था, पढ़ कर सुनाया। सन्देश की एक फ्रेम की हुई मुद्रित कॉपी भी राष्ट्रपति को भेंट की  गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गयीं और सम्मान के साथ उन्होंने वह सन्देश स्वीकार किया।  सन्देश की एक लैमिनेट की हुई कॉपी भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट की गई।

यह मुलाकात आधे घंटे चली। मुलाकात के दौरान आशा बहन जी ने राष्ट्रपति को राखी बाँधी, तथा राष्ट्रपति ने भ्राता बृजमोहन को राखी बाँधी।

अंत में आशा बहन जी ने कमेंट्री के साथ दो मिनट योग कराया, जिसके साथ मुलाकात संपन्न हुई।