Brahma Kumaris
Global Summit 2025 on Unity & Trust | 11/10/2025
 
																								
												
												
											*Live: Global Summit 2025*
 *Inaugural Ceremony*
 *Topic:* _Unity & Trust – Inspiring a Sustainable Future_
- 11 October at 10:30am
Global Summit 2025 on Unity & Trust | 10/10/2025
वैश्विक शिखर सम्मेेलन का आगाज, प्रतिभाओं का किया सम्मान
– ब्रह्माकुमारीज़ के परिसर पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण हैं: सांसद बीवाई राघवेंद्र
– वैश्विक शिखर सम्मेेलन शुरू, देश-विदेश से पहुंचीं छह हजार नामी-गिरामी हस्तियां
– एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर हो रहा है आयोजन
– स्वागत सत्र में धर्म, राजनीति, मीडिया और अध्यात्म जगत की हस्तियां रहीं मौजूद
आबूरोड (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में शुक्रवार से वैश्विक शिखर सम्मेेलन शुरू हो गया। इसमें भारत सहित चीन, जर्मनी, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया से अपने-अपने क्षेत्र के विद्वान भाग ले रहे हैं। एकता और विश्वास- आदर्श भविष्य के लिए प्रेरणा विषय पर आयोजित इस सम्मेलन के छह सत्रों में धर्म, अध्यात्म, राजनीति, व्यापार, शिक्षा, समाजसेवा, प्रशासन और मीडिया जगत की शख्सियतें चिंतन-मंथन करेंगी।
वैश्विक शिखर सम्मेेलन में आर्थिक और पर्यावरणीय हितों में संतुलन विषय पर आयोजित स्वागत सत्र में मुख्य अतिथि कर्नाटक शिमोगा के लोकसभा सांसद बीवाई राघवेंद्र ने कहा कि आज पर्यावरण को संतुलित रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है लेकिन हमें मिलकर यह कार्य करना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। हर एक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करने की जरूरत है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से लोगों का जीवन शांतिमय बना रही है। आज मैंने माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर, पीस पार्क, पांडव भवन और तपोवन परिसर का भ्रमण किया जो पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण हैं। कर्नाटक सरकार के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने कहा कि  ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाएं सराहनीय हैं। आज समाज को आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन की बहुत आवश्यकता है।
इंडिया वन सोलार थर्मल पावर प्लांट बना मिसाल-
जर्मनी से आए पर्यावरणविद् एवं ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ राजयोगी गोलो जे. पिल्ज ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा देश-विदेश पर्यावरण के क्षेत्र में जन जागरुकता लाने के लिए अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। जल संरक्षण के लिए जन जल अभियान चलाया गया। मृदा संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक परियोजनाएं चलाईं जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और जर्मन सरकार के सहयोग से इंडिया वन सोलार थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया गया है, जो नवीनीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मिसाल बना हुआ है।
अर्द्धनारिश्वर का भी सिद्धांत ये है-
जयपुर से आईं वरिष्ठ पत्रकार दीप्ति कोठारी ने कहा कि ब्रह्म माया, रस बल, अग्नि सोम आदि नामों वाले युगल तत्व से ही सृष्टि निर्माण हुआ है। अपने अस्तित्व के लिए अग्नि और सोम एक-दूसरे पर आश्रित हैं। अग्नि ही सोम बन जाता है तथा सोम ही अग्नि बन जाता है। मूल में दोनों एक ही हैं। दोनों मिलकर सृष्टि का निर्माण करते हैं। अग्नि में आहुति न की जाए तो स्वत: बुझ जाएगी। अर्द्धनारिश्वर का भी सिद्धांत ये है- हर शरीर पुरुष है, हर शरीर स्त्री है। शरीर के अनुरूप कुछ कम ज्यादा रहता है। दाम्पत्य भाव में लड़की प्रधानता अध्यात्म से जुड़ा रहता है। नारी की प्रधानता भौतिक सुखों का जाल फैलाए रहती है। मन की चंचलता, राग, द्वेष आदि दोषों में ही उलझी रहती है। भीतर उसकी आत्मा भी पुरुष ही है। किंतु लक्ष्य भोग ही रहता है, योग नहीं रहता है। यही नारी पत्नी रूप में संकल्पित होकर पति की शक्ति बन जाती है। पति को पूर्णत: प्रदान करके स्वयं भी पूर्ण हो जाती है। दोनों को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप पूर्णत को प्राप्त होता है।
इन्हें किया गया पुरस्कृत-
– समाचार पत्र के माध्यम से जन सरोकारी पत्रकारिता, सामाजिक जागरुकता, जन सरोकारी मुद्दों के माध्यम से जन-जन की आवाज बनने पर राजस्थान पत्रिका समूह संपादक गुलाब कोठारी को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से राष्ट्र चेतना पुरस्कार से किया गया सम्मानित। यह सम्मान गुलाब कोठारी के प्रतिनिधि के रूप में राजस्थान पत्रिका समूह की निदेशक दीप्ति कोठारी ने ग्रहण किया।
– मप्र के सागर के प्राकृतिक खेती प्रशिक्षक एवं सामाजिक सुधारक आकाश चौरासिया को उनके द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना के लिए गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही केरल के महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के फैकल्टी केवी दयाल को ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए गार्डियन ऑफ ह्यूमैनिटी अवार्ड से नवाजा गया।
 – इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से समाज में योग के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने में सराहनीय योगदान पर इंडिया टीवी की वरिष्ठ संपादक एवं एंकर मीनाक्षी जोशी कोे भी राष्ट्र चेतना पुरस्कार से नवाजा गया।
इन्होंने भी किया संबोधित-
– दिल्ली से आईं वरिष्ठ संपादक एवं एंकर मीनाक्षी जोशी ने कहा कि एकता और विश्वास यह दो शब्द ही समाज के कल्याण की धुरी हैं। एकता का एक ही सूत्र है अध्यात्म। जब हम स्वयं को ईश्वर के साथ जोड़ेंगे तो स्वयं के साथ अनेकों में एकता और विश्वास ला सकते हैं। ब्रह्माकुमारीज स्वयं को ईश्वर से जोड़ने का काम कर रही है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए सस्टेनेबल माइंड एंड सस्टेनेबल बॉडी का होना जरूरी है। सस्टेनेबल मन केवल योग से ही हो सकता है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि दिन की शुरुआत अपने मन से जुड़ने के साथ करें और आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देने के लिए नो प्लास्टिक यूज को एप्लाई करें। सामाजिक एकता का सूत्र खुद पर विश्वास से शुरू होता है।
– नेपाल की प्रख्यात गायक आनंद कार्की ने कहा कि मेडिटेशन का कमाल है कि मेरे दिमाग में सदा सकारात्मक सोच ही रहती है। सेवा की भावना रहती है। ब्रह्माकुमारीज़ के ज्ञान से लोगों की जिंदगी बदल जाती है।  इस दौरान आपने गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
– स्वागत भाषण देते हुए अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके करुणा भाई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। शांतिवन का किचन सोलार ऊर्जा का अनोखा उदाहरण है, जहां 30 हजार लोगों का भोजन सौर ऊर्जा से बनाया जाता है।
– नई दिल्ली शक्तिनगर की निदेशिका राजयोगिनी बीके चक्रधारी दीदी और ब्रह्माकुमारीज़ की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके सुदेश दीदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
		
		














 
									 
																	 
									 
																	 
									 
																	 
									 
																	 
									 
																	 
									