Brahma Kumaris
Mumbai, Ghatkopar Subzone: Brahma Kumaris Felicitated During Maha – Utsav : A Mega Event at ND Studios Film City

महाराष्ट्र के जीवंत संस्कृति का गौरव और राज्य के 62वे गठन दिवस के मौके पर इस उत्सव का आयोजन किया गया | 28 April से 1 May 2022 — इस 4 दिवसीय उत्सव
में संपूर्ण महाराष्ट्र से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया – महाराष्ट के गौरवमई इतिहास , कला, संस्कृति, खेल, फिल्म, व्यवसाय आदि का जश्न मनाने |इस उत्सव में कई संस्थाओं ने पर्यावरण, कृषि विकास, जल संवर्धन आदि सामाजिक विषयों पर जागृति लाने के लिए महा – उत्सव के महा – मेले में स्टॉल लगाये थे |
ब्रह्माकुमारीज़ के मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन के कर्जत सेवाकेंद्र ने महा – मेले में योगिक खेती की जानकारी एवं उसकी उपयुक्तता के विषय में जागृति लाने के लिए ३ स्टॉल लगाये थे |
साथ ही ‘महा – गौरव पुरस्कार’ समारोह में आ. राजयोगिनी.बीके. डॉ.नलिनी दीदी जी (घाटकोपर सबज़ोन की संचालिका) को उनके समाज सेवा के कार्य के लिए और समाज में सकारात्मक
बदलाव लाने के निमित्त बनने के लिए सम्मानित किया गया | वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी के प्रमिला ने आ. दीदी जी की ओर से सम्मान स्वीकार किया |