Connect with us

brahmakumarisnews

Sant Shri Bhajanaram Maharaj Meeting with Dadi Ratanmohini

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान कर रहा है सराहनीय कार्य: भजनाराम महाराज
– संतश्री भजनाराम महाराज ने की राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात
– सोलार पावर प्लांट और सोलार रसोई का भी किया निरीक्षण

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत, राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के संत प्रकोष्ठ मेंबर और सर्वधर्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 1008 भजनाराम महाराज ने ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहनी से मुलाकात की। इस दौरान दादी ने महाराज का शॉल पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया और ज्ञान चर्चा की।
इसके बाद दादी प्रकाशमणि कॉटेज में संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मुन्नी दीदी से भी मुलाकात की। भजनाराम महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संगठन सराहनीय सेवाएं कर रहा है। यहां की व्यवस्थाएं अनुपम हैं, सीखने लायक हैं। यहां साफ-सफाई, पवित्रता का बहुत ध्यान रखा जाता है। अध्यात्म से ही दुनिया में बदलाव आएगा। अध्यात्म हमारे मन और आत्मा काे पावन बनाता है।