22 अगस्त 2021 ब्रह्मा कुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में शिमला के बहुत सारे प्रतिष्ठित लोगो को सप्ताह भर राखी बाँधी | मुख्यमंत्री निवास पर भी श्री जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ब्रह्मा कुमारी रजनी बहन, ब्रह्मा कुमारी सुनीता बहन ने रक्षाबंधन का संदेश सुनाते हुए उनकी कलाई पर रक्षा बंधन बाँधा और आत्मिक स्मृति का तिलक लगाया | राजयोगी भ्राता भारत भूषण जी ने भी संस्था की विशिष्ट सेवाओं से अवगत कराया और माउन्ट आबु आने का हार्दिक निमंत्रण दिया | उसके बाद मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी बहन साधना को भी बी के बहनों ने रक्षाबंधन बांधा |
इसके अतिरिक्त भ्राता सुरेश भारद्वाज कैबिनेट मंत्री को उनके निवास पर रक्षा बंधबाँधी न बाँधा | बहन मोनिका एस पी शिमला ,बहन सत्या कौंडल महापौर शिमला को भी राखी बाँधी गयी विजय कुमार शर्मा ,सुशील कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी राखी बाँधा गयी |
फोटो कैप्शन:
A) बी के रजनी बहन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को राखी बांधते हुए |
C) बी के रजनी बहन बी के सुनीता बहन और भारत भूषण भाई मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को रक्षाबंधन के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
D) मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर के साथ सामूहिक फोटो |
E) बी के सुनीता बहन और बी के भारत भूषण भाई सुरेश भारद्वाज शहरी मंत्री को रक्षाबंधन के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
F) बी के सुनीता बहन, भ्राता भारत भूषण बहन सत्या कौंडल महापौर शिमला को रक्षाबंधन के पश्चात ईश्वरीय सौगात देते हुए |
G) बी के सुनीता बहन, बहन मोनिका एस पी शिमला को राखी बांधते हुए |