Connect with us

Corona News

Varanasi- ब्रह्माकुमारीज ने पुलिस चौकी के कर्मठ जवानों को किया सम्मान

Published

on

ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों द्वारा सम्मान

छोटा लालपुर पुलिस चौकी के कर्मठ जवानों को किया सम्मान

वाराणसी | वर्तमान समय देश व विश्व में चल रहे कोरोना महामारी के बीच जनसेवक के रूप में अपने कर्तव्य पालन करने वाले देश के पुलिस व प्रशासनिक जवानों, कर्मचारियों को दिल से सम्मान करने का क्रम जारी है |

देश में पिछले 1 महीने से जारी लॉक डाउन के बिच अनेक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राशन आदि का सहयोग देकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए देश भर के अनेक समाजसेवी और धार्मिक एवं सामाजिक संघ-संस्थाएं आगे आ रही हैं | इसी क्रम में वाराणसी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयोजन में संस्था के सक्रीय सदस्य पिछले कई दिनों से अपनी सेवाएँ देते आ रहे हैं |

अपने परिवार की भी परवाह किए बिना देश व जनता की सेवा में समर्पित पुलिस के जवानों को संसथान की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बी के सुरेन्द्र दीदी और प्रबंधक राजयोगी बी के दीपेन्द्र के निर्देशन में ब्रह्माकुमारीज के सदस्यों राजन उर्फ़ दिलीप कुमार, मुन्ना स्वीट हाउस के मुन्नालाल पटेल, एस जे सिंह, फूलमती देवी आदि ने मंगलवार को दुपट्टा एवं शाल आदि प्रदान करने के साथ आध्यात्मिक साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया | एह जानकारी संस्था के क्षेत्रीय प्रभारी बी के बिपिन ने दी |