Connect with us

brahmakumarisnews

ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर में सड़क यातायात से पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस का आयोजन

Published

on

नशा एवं तनाव सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण – बी. के. डॉ. रीना
सड़क यातायात से पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस का आयोजन
सड़क पर फूलों से भावभीनी श्रद्धांजलि लिखकर एवं सैकड़ों दीप जलाकर दी सच्ची श्रद्धांजलि

यातायात नियमों के पालन हेतु लिया दृढ़ संकल्प

रोहित नगर, भोपाल 21 नवंबर, 2021
सड़क दुर्घटना के कारण प्रतिदिन अनेकों लोग प्रतिदिन अपनी जान गवा देते हैं। यदि किसी कारणवश वे
बच जाते हैं तो ज्यादातर लोगों में अपंगता आ जाती है। ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं नशे के कारण होती हैं।
कई बार चालक के मन में तनाव होना भी दुर्घटना का प्रमुख कारण बनता है। अनेक घटनाओं में यह देखा
गया है कि वाहन का सही तरीके से रखरखाव ना होना भी दुर्घटना का कारण बनता है। लेकिन कारण कोई
भी हो वाहन में बैठे हुए व्यक्तियों को या कई बार सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों को इसका खामियाजा
भुगतना पड़ता है । अतः इन सब बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे कि सड़क दुर्घटना के द्वारा
लगातार बढ़ने वाली मौतों के आंकड़ों को कम किया जा सके।
ब्रह्माकुमारीज़ के अंतर्गत सड़क परिवहन विभाग द्वारा इस हेतु विशेष सेवाएं की जा रही हैं। वाहन चलाते
समय चालक नशे से कैसे दूर रहें, उनके मन का तनाव दूर करने का क्या तरीका है, इन सब के बारे में
प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही यातायात के नियमों की भी जानकारी दी जाती है। इस हेतु विभिन्न
प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्कशॉप, अभियान आदि के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति
जागरूक किया जाता है।
उक्त विचार यातायात से पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर में आयोजित
कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. डॉ. रीना बहन ने व्यक्त किये।
सड़क दुर्घटना की गंभीरता और वैश्विक कार्यवाही की जरूरत को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के
सड़क सुरक्षा संगठन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ समन्वय में हर वर्ष नवंबर के तीसरे रविवार को
सड़क यातायात से पीड़ितों के लिए विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन
ब्रह्माकुमारीज़ के मासिक अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन समय से मेल खाता है। हर महीने के तीसरे रविवार को
विश्व भर में ब्रह्माकुमारीज़ के लाखों विद्यार्थी अपने संबंधित क्षेत्र में सायं 6.30 से 7.30 समय में विश्व
शांति के लिए सामूहिक रूप से राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करते हैं।
इसी अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र पर सड़क यातायात से पीड़ितों के लिए विश्व
स्मृति दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन कर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पीड़ितों की आत्मा की शान्ति हेतु
2 मिनट का मौन रखा गया। इस हेतु सड़क में पीड़ितों की याद में फूलों से श्रद्धांजलि के शब्द लिखे गए।
सैकड़ों भाई बहनों द्वारा दीप जलाकर उन्हें स्नेहपूर्ण भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।
अंत में बी.के. डॉ. रीना दीदी द्वारा सभी को यातायात नियमों के पालन की प्रतिज्ञा दिलाई गई।