BK Shivani
Live : Facing Challenges of Time – BK Shivani Ben for Security Forces from ORC, Delhi-NCR 26-11-2023

स्वयं को जिम्मेवार समझने से ही होता है परिवर्तन करना आसान – बीके शिवानी
– भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के दो दिवसीय राष्ट्रीय डायलॉग का समापन
– ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सुंदर आध्यात्मिक वातावरण में हुआ आयोजन
– इंस्पिरेशनल लीडरशिप एंड सेल्फ एंपावरमेंट विषय पर हुई चर्चा
– कार्यक्रम में 500 से भी अधिक संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, जवान और उनके परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए
26 नवम्बर 2023, गुरुग्राम
जब हम दूसरों को दोषी ठहराते हैं तो अपनी पॉवर को कम कर देते हैं। दुखी हम खुद के विचारों से ही होते हैं। स्वयं के विचारों के निर्माता हम स्वयं हैं। उक्त विचार सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी ने
ब्रह्माकुमारीज के भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में व्यक्त किए। सेना एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा जवानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों को दुआ देने से हमारी पॉवर बढ़ती है। इंस्पिरेशनल लीडरशिप एंड सेल्फ एंपावरमेंट विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जितनी ही पॉवर आती है, उतनी ही पॉजिटिविटी बढ़ती है। इसलिए अपनी स्थिति के लिए स्वयं को जिम्मेवार समझें। जितना हम स्वयं को जिम्मेवार समझते हैं, उतना ही हम स्वयं को परिवर्तन कर पाते हैं।
कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि काफी समय से वो ब्रह्माकुमारीज के सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वो विदेशों में जाते हैं तो सबसे पहले ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर जाते हैं। क्योंकि वहां जाने पर उन्हें एक अलौकिक वातावरण का अनुभव होता है। मन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
नौसेना के वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास ने कहा कि तन के स्वास्थ्य का तो हम ध्यान रखते हैं। लेकिन मन कैसे स्वस्थ बने उसका ज्ञान ब्रह्माकुमारीज के पास है। एक स्वस्थ मन ही खुशनुमा जीवन का माध्यम है। मन के स्वास्थ्य से ही परिवार स्वस्थ होता है और परिवार के स्वस्थ होने से राष्ट्र स्वस्थ बनता है।
भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल अनिल चावला ने कहा कि कोरोना काल में ब्रह्माकुमारीज द्वारा काफी मोटिवेशन मिला। संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम चुनौतियां का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं।
बीएसएफ के महानिरीक्षक सोलोमन वाई.के. मिंज ने कहा कि इस प्रकार की शिक्षा से आत्म संयम आएगा। जो समाज को एक बेहतर दिशा प्रदान करेगा।
दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीके गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज से जुड़ने के बाद उनका क्रोध काफी कम हो गया। उन्होंने कहा कि हम सब केवल केयर टेकर हैं। हमारा कुछ भी नहीं है। इसलिए किसी से भी अटैचमेंट ही दुःख का कारण है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बीके शुक्ला दीदी एवं माउंट आबू से वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर अशोक गाबा ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। साथ ही अपने अनुभव युक्त विचारों से सबको प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा अनेक विषयों पर गहन जानकारी दी गई। साथ ही पैनल डिस्कशन के माध्यम से भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में राजयोग के अलग-अलग सत्र के द्वारा सबको ईश्वरीय अनुभूति कराई गई। भारतीय नौसेना के कैप्टन शिव कुमार ने सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भारतीय थल सेना, वायुसेना, नौसेना, अर्धसैनिक बल एवं प्रादेशिक सुरक्षा बलों के 500 से भी अधिक अधिकारियों और जवानों ने शिरकत की। माउंट आबू से बीके शैलेंद्र ने अपने शब्दों से सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बीके सारिका ने किया।
कैप्शन:- 1. 2. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीके शिवानी।
3. 4. 5.कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह।
6. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल।
7. भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास।
8. बीएसएफ के महानिरीक्षक सोलोमन वाइके मिंज।
9. भारतीय नौसेना के पूर्व वाइस एडमिरल अनिल चावला।
10. दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर बीके गुप्ता।
Live : Facing Challenges of Time – BK Shivani Ben for Security Forces from ORC, Delhi-NCR 26-11-2023