Connect with us

Brahma Kumaris

Goa Chief Minister Dr. Pramod Sawant Inaugurates All India Politicians’ Conference 2026

Published

on

आज ज्ञान सरोवर के हार्मनी हाल में ब्रह्मा कुमारीज की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन & रिसर्च फाउंडेशन के राजनीतिक सेवा प्रभाग द्वारा एक अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से करीब 400 राजनेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस सम्मेलन का विषय था, शांतिपूर्ण समाज के लिए राजनीति में आध्यात्मिकता. गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद सावंत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.दीप प्रज्वलन द्वारा इस सम्मेलन का उद्घाटन संपन्न हुआ.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा उद्घाटन कर्ता गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की. आपने कहा कि हम पॉलीटिशियंस हैं और हम कोई भी कार्य तब तक नहीं करते जब तक कि हम उसके फायदे को लाभ को नहीं जान लेते. आज के इस सम्मेलन में हम आध्यात्मिकता की शिक्षा प्राप्त करने आए हैं. जब तक राजनीतिज्ञ के जीवन में यह पांच बातें नहीं होगी उनको सफलता नहीं मिलेगी. वे पांच बातें हैं विश्वास, आत्मविश्वास,क्षमताएं, चरित्र और प्रतिबद्धता. जीवन में सब कुछ आध्यात्मिकता से ही प्राप्त होगा. राजनीतिक के लोगों को समाज के लिए काम करना होगा काम करना चाहिए.
मन में सबसे पहले नेशन फर्स्ट की भावना रखनी होगी समाज में शांति तभी आएगी.

राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग की अध्यक्ष राजयोगिनी लक्ष्मी बहन ने अपना उद्गार प्रकट किया. आपने राजनेताओं को समाज का आधार मूर्त और उद्धार मूर्त बताया. ओम शांति रिट्रीट सेंटर के निदेशक राज योगिनी आशा दीदी ने आज के सम्मेलन के मुख्य थीम पर प्रकाश डाला. आपने कहा कि एक समय था जब पूरा विश्व ही भारत था दुनिया में और कोई अन्य देश नहीं थे. उस भारत में देवी और देवताओं का वास था. देवताएं डबल ताज धारी थे अर्थात् आध्यात्मिक सत्ता और राज सत्ता दोनों ही उनके पास थी. उस राम राज्य में राजा और प्रजा दोनों एक समान थे आपस में प्रेम था. आध्यात्मिकता को अपनाए बिना पॉलीटिशियंस राज सत्ता का सदुपयोग नहीं कर सकेंगे. आपने कहा कि पॉलीटिशियंस को अपने जीवन में पांच चीज अपनाने की जरूरत है. कनविक्शन ,कॉन्फिडेंस, कॉम्पिटेंस ,करैक्टर और कमिटमेंट. इन सभी मूल्य पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला और प्रकाशित किया कि आध्यात्मिकता को अपनाये बिना राजनेता अथवा कोई भी जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं कर सकते. जब तक एक दूसरे के लिए भाई-भाई का नजरिया नहीं होगा पीसफुल समाज नहीं बना सकता. खुद के परिवर्तन से ही हम जग को परिवर्तित कर सकेंगे.

तेलंगाना सरकार में केंद्रीय मंत्री दसारी अनुसूया ने अपनी भावनाएं सम्मेलन के समक्ष प्रकट की. नारी सशक्तिकरण की आप एक प्रतिमूर्ति हैं. आपने अपने जीवन की शुरुआत नक्सलवाद की शरण में जाकर किया. हृदय परिवर्तन होने पर आपने नक्सलवाद को अलविदा कह कर अपनी शिक्षा की शुरुआत की.
राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग की उपाध्यक्ष राज योगिनी उषा दीदी ने सम्मेलन में पधारे हुए लोगों को राजयोग का गहन अभ्यास कराया और सभी को शांति ,आनंद की अनुभूति करवाई. राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग की सक्रिय सदस्य,दिल्ली से पधारी हुई राजयोगिनी सपना बहन ने आज के सम्मेलन का संचालन किया

Goa Chief Minister Dr. Pramod Sawant Inaugurates All India Politicians’ Conference